लातेहार में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति,नेहा साह को मिली जिम्मेदारी

लातेहार:विधानसभा क्षेत्र लातेहार में विकास कार्यों को गति देने एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विधायक द्वारा विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में उपायुक्त, लातेहार को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा जेएसएलपीएस (JSLPS) से संबंधित कार्यों के लिए श्रीमती नेहा साह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनका स्थायी पता जुबली चौक, मेन रोड, लातेहार बताया गया है।

विधायक ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि भविष्य में यदि उक्त प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र की समस्याओं अथवा प्रशासनिक कार्यों से संबंधित कोई पत्र या प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है, तो उसे समुचित महत्व देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।बताया गया है कि यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Related posts

One Thought to “लातेहार में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति,नेहा साह को मिली जिम्मेदारी”

  1. यह बहुत अच्छी खबर है। नेहा साह का चुनाव लातेहार के विकास के लिए सही कदम होगा।

Leave a Comment