Pakud News:मजदूरी का पैसा मांगने पर महिला से छेड़खानी,आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के आमलागाछी गांव में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर एक विवाहिता महिला के साथ छेड़खानी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में नामजद आरोपी लखन पहाड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि आमलागाछी निवासी विमली पहाड़ीन ने 24 जनवरी 2026 को महेशपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मजदूरी का उधार पैसा मांगने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और धोखाधड़ी कर पैसे हड़प लिए।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच महेशपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह साहिबगंज जिले के बोरियों स्थित अपने रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रवि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया।

Related posts

Leave a Comment