Jharkhand News:उरवां मोड़ के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़,3 जोड़े हिरासत में


कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ स्थित एक होटल में देह व्यापार की गुप्त सूचना पर पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान होटल से करीब आधा दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कुमार शिवाशीष को गुप्त सूचना मिली थी कि उरवां इलाके के बाबा लाइन स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और देर रात होटल में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन जोड़े युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। सभी को हिरासत में लेकर चंदवारा थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि इस धंधे में बिहार से आए कुछ लोगों की भी संलिप्तता सामने आ रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और होटल संचालक सहित अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment