बरहरवा संवाददाता।
मिर्जाचौकी पीरपैंती मुख्य सड़क स्थित मिर्जाचौकी रेलवे फाटक हनुमान मंदिर के समीप शनिवार को ऑटो पलट गई जिससे लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई । मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से ऑटो में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया ।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवारी लेकर पीरपैंती की ओर जा रहा था इसी दरम्यान बीच सड़क पर हुए गड्ढे में जमे पानी में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ऑटो में सवार लोग बाल बाल बच गए ।
वहीं हनुमान मंदिर चौक पर उपस्थित लोगों ने बताया कि एनएच सड़क निर्माण में संवेदक के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है विगत कई माह से यहां सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे यह सड़क पोखर एवं गढ्ढे में तब्दील हो गया है यहां हल्की सी बारिश हो जाने के बाद सड़क में जलजमाव हो जाता है जिससे इस सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है लोगों के बीच डर का माहौल बन जाता है कि कब कौन से गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट न जाय ।