Views: 56
0 0
लहलहे पंचायत सचिवालय में मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती:

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लहलहे पंचायत सचिवालय में मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती:

मुखिया पूनम यादव ने कहा इंसानियत जगाना ही अंबेडकर जी का असली संदेश है। सदर, पलामू: पलामू जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लहलहे पंचायत सचिवालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय मुखिया पूनम यादव ने किया। इस अवसर पर पंचायत वासियों और…

लहलहे पंचायत सचिवालय में मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती:
Read Time:2 Minute, 17 Second

मुखिया पूनम यादव ने कहा इंसानियत जगाना ही अंबेडकर जी का असली संदेश है।

सदर, पलामू: पलामू जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लहलहे पंचायत सचिवालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय मुखिया पूनम यादव ने किया। इस अवसर पर पंचायत वासियों और जन प्रतिनिधियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

संबोधन के दौरान मुखिया पूनम यादव ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समाज से छुआछूत जैसी कुरीतियों को मिटाकर इंसानियत को जगाने का महान कार्य किया। वे सबको एक समान लेकर चले और आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की सबसे अधिक आवश्यकता है।

लहलहे पंचायत सचिवालय में मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती:

वही उप मुखिया पंचदेव साहू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भेदभाव मिटाकर मिलजुल कर रहने की जो प्रेरणा दी है, वह हमारे समाज की नींव है उनकी सीख को हम कभी भुला नहीं सकते समाजसेवी संजय यादव ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान ही हमारे देश की शक्ति है।

हम सभी उनके आदर्शों का पालन करते हैं और भविष्य में भी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को एकजुट रखेंगे। इस गौरवशाली अवसर पर उप मुखिया पंचदेव साहू, समाजसेवी संजय यादव के साथ-साथ आशीष मेहता, संजय राम, मनिता देवी, संजोग राम, दीपक राम, जीतू राम, और चन्दन राम सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports