Views: 19
0 0
पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, समाज सेवा के संकल्प के साथ लौटे प्रतिभागी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, समाज सेवा के संकल्प के साथ लौटे प्रतिभागी

लातेहार: दक्षिण झारखंड संभाग के लोहरदगा भाग अंतर्गत लातेहार अंचल में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन सत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्यों से समाज में संस्कार, सेवा और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। समापन समारोह में…

पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, समाज सेवा के संकल्प के साथ लौटे प्रतिभागी
Read Time:2 Minute, 34 Second

पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, समाज सेवा के संकल्प के साथ लौटे प्रतिभागी

लातेहार: दक्षिण झारखंड संभाग के लोहरदगा भाग अंतर्गत लातेहार अंचल में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन सत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्यों से समाज में संस्कार, सेवा और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

समापन समारोह में अंचल समिति अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ संगठनात्मक दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा देते हैं। हरिकथा सत्संग समिति के अध्यक्ष मनमोहन राम ने समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद और संजय तिवारी, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, अंचल मां कार्यालय प्रमुख राहुल कुमार, संच प्रशिक्षक विद्या दीदी, संच प्रमुख बहादुर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें समाजहित में उपयोग करने का संकल्प लिया।

पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, व्यक्तित्व निर्माण, सेवा कार्यों के विस्तार और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को भविष्य में अधिक सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports