अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रक जब्त, चालक जेल भेजे गए

अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रक जब्त, चालक जेल भेजे गए
Views: 38
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रक जब्त, चालक जेल भेजे गए

लातेहार जिले में अवैध खनन और कोयले के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई हेरहंज थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना वैध कागजात के कोयले का परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद वाहन जांच अभियान चलाकर तीन ट्रकों को रोका गया।

जांच के दौरान ट्रक संख्या जेएच02एएक्स-3022, जेएच02एजे-5519 और जेएच02एटी0155 में लदे कोयले से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रकों को जब्त कर लिया और मामला दर्ज किया।

कार्रवाई के दौरान ट्रकों के चालक मुकेश यादव, मुखलाल यादव और उदय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों चतरा जिले के गिदौर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के निवासी हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कोयला कहां से लाया गया था और उसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment