बरहरवा से संवाददाता,
उधवा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भगवान शिव की दो दिवसीय पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
प्रखंड के भुदेव मंडल टोला, जंगलपाड़ा, बोतलुटोला, फुदकीपुर नौघरिया, बेगमगंज, कटहलबाड़ी, आतापुर, राधानगर समेत कई गांवों में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की आराधना की।
पूजा के दौरान मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। पूजा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
मान्यता है कि इन पावन दिनों में भगवान शिव की पूजा करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा भाव से इस आयोजन में भाग लिया।