Views: 35
0 0
13वें वर्ष भी देवघर में शिवभक्तों की सेवा के लिए रवाना हुआ लातेहार का जत्था, विधायक ने की रामनाथ अग्रवाल की सराहना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

13वें वर्ष भी देवघर में शिवभक्तों की सेवा के लिए रवाना हुआ लातेहार का जत्था, विधायक ने की रामनाथ अग्रवाल की सराहना

लातेहार।पवित्र सावन माह में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवभक्तों की सेवा के लिए लातेहार से समाजसेवी रामनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में 85 सदस्यीय जत्था रविवार को रवाना हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रामनाथ अग्रवाल के सेवा कार्यों की…

13वें वर्ष भी देवघर में शिवभक्तों की सेवा के लिए रवाना हुआ लातेहार का जत्था, विधायक ने की रामनाथ अग्रवाल की सराहना
Read Time:3 Minute, 57 Second

13वें वर्ष भी देवघर में शिवभक्तों की सेवा के लिए रवाना हुआ लातेहार का जत्था, विधायक ने की रामनाथ अग्रवाल की सराहना

लातेहार।पवित्र सावन माह में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवभक्तों की सेवा के लिए लातेहार से समाजसेवी रामनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में 85 सदस्यीय जत्था रविवार को रवाना हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रामनाथ अग्रवाल के सेवा कार्यों की सराहना की।

विधायक प्रकाश राम ने कहा कि भगवान शिव के आराध्य भगवान राम हैं और भगवान राम के आराध्य भगवान शिव हैं। उन्होंने कहा कि रामनाथ अग्रवाल अपने नाम के अनुरूप सेवा और आस्था का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से लातेहार के लोगों को भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का अवसर मिलता है। उन्होंने जिलेवासियों से इस सेवा अभियान में सहयोग करने की अपील भी की।जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू ने कहा कि रामनाथ अग्रवाल अपने नाम के अनुरूप समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में उनके परिवार, सहयोगियों और लातेहारवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।ज्ञात हो कि रामनाथ अग्रवाल पिछले 12 वर्षों से लगातार देवघर में शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी वे अपनी टीम के साथ 13वें वर्ष सेवा कार्य के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ करीब 85 स्वयंसेवक भी देवघर पहुंचे हैं।देवघर में आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के बैनर तले 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सेवा शिविर संचालित किया जाएगा। शिविर में कांवरियों के लिए मालिश, विश्राम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बड़े एलईडी स्क्रीन पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी प्रसारण किया जाएगा।

रामनाथ अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान उनकी दिनचर्या प्रतिदिन सुबह चार बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक लगातार चलती है, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा मिल सके।जत्था रवाना करने के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर अध्यक्ष महेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन, श्याम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पुजारी संतोष मिश्रा, राजधानी यादव, मुरली अग्रवाल, संजय तिवारी, रघुपाल सिंह, मुकेश पांडेय, मनोज कुमार गुप्ता,राजेश कुमार अग्रवाल,संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल,उषा देवी, रीना देवी, संजय तिवारी, रामदेव सिंह, राजेंद्र पासवान, मुरली प्रसाद अग्रवाल, बजरंगी अग्रवाल, अमीत किशोर, गौरव दास पांडेय, पंकज यादव, सोनू सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। 

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports