लातेहार।झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन (जेवीए) की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन का नया उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रांची के पुराने विधानसभा स्थित विधायक क्लब में आयोजित बैठक में विशेष समितियों के अधिकारों का उपयोग करते हुए उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।पंकज तिवारी के उपाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद खेल जगत और वॉलीबॉल से जुड़े पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
उनके मनोनयन पर झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज, सीईओ निशिकांत पाठक, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, कार्यकारी सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी संजय कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।इसके अलावा लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, गढ़वा जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पाठक, सचिव ओमप्रकाश तिवारी तथा पलामू जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव दुर्गा जौहरी समेत कई खेल प्रेमियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पंकज तिवारी के नेतृत्व और अनुभव का लाभ झारखंड में वॉलीबॉल के विकास को मिलेगा। उनके उपाध्यक्ष बनने से राज्य में खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।