Views: 92
0 0
पत्रकार हितों को लेकर मंथन, संगठन सशक्त बनाने के लिए लिए गए अहम फैसले

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पत्रकार हितों को लेकर मंथन, संगठन सशक्त बनाने के लिए लिए गए अहम फैसले

तेनुघाट/बोकारो से संवाददाता तेनुघाट स्थित जिला संरक्षक कार्यालय में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक नरेश कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला महासचिव शिव शंकर…

पत्रकार हितों को लेकर मंथन, संगठन सशक्त बनाने के लिए लिए गए अहम फैसले
Read Time:2 Minute, 33 Second

तेनुघाट/बोकारो से संवाददाता

तेनुघाट स्थित जिला संरक्षक कार्यालय में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक नरेश कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला महासचिव शिव शंकर नोनिया और पप्पू चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

पत्रकार हितों को लेकर मंथन, संगठन सशक्त बनाने के लिए लिए गए अहम फैसले

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रम में बोकारो जिला से 25 से 30 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा संगठन के विस्तार को गति देने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया गया।

संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तय किया गया कि हर महीने जिले के अलग-अलग स्थानों पर बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रत्येक 15 दिनों पर ऑनलाइन माध्यम (Zoom ऐप) के जरिए भी बैठक कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

पत्रकार हितों को लेकर मंथन, संगठन सशक्त बनाने के लिए लिए गए अहम फैसले

बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाए जाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के कानूनी सलाहकार सुभाष कटियार, जिला संरक्षक विल्सन फ्रांसिस के साथ-साथ दिलीप कुमार, जितेंद्र प्रसाद चौहान, वीरेंद्र प्रसाद, पवन कुमार सिंह, अनिल कुमार और मुकेश कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor