Views: 14
0 0
लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

लातेहार।जिले में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास और मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त संदीप कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभुक तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और…

लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त
Read Time:3 Minute, 12 Second


लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

लातेहार।जिले में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास और मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त संदीप कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभुक तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग तय लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें।

समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सबसे पहले कृषि विभाग की योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने वर्षापात, खरीफ मौसम के लिए बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना 2026-27, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना, आरकेवीवाई-पीडीएमसी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और किसान समृद्धि योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके बाद पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की समीक्षा में बकरा, सुअर, भेड़, बैकयार्ड एवं ब्रायलर कुक्कुटपालन, बत्तख चूजा वितरण, जोड़ा बैल वितरण और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना समेत अन्य योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि लाभुकों का चयन और योजनाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। साथ ही पशुओं के नियमित टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और पशुपालकों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में मत्स्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मत्स्य विपणन, केज कल्चर, तालाब एवं जलाशयों के विकास और जीर्णोद्धार, बायोफ्लॉक तथा आरएएस आधारित मत्स्य पालन योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए उपायुक्त ने मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports