Views: 42
0 0
विश्व प्लंबर दिवस पर प्रखंडों में कार्यक्रम,प्लंबरों को टूल किट व शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विश्व प्लंबर दिवस पर प्रखंडों में कार्यक्रम,प्लंबरों को टूल किट व शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

पलामू:- पलामू जिले में जल महोत्सव के तहत बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर पलामू जिले के सभी प्रखंड सभागारों में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान संबंधित प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को टूलकिट व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।प्रखंड विकास…

विश्व प्लंबर दिवस पर प्रखंडों में कार्यक्रम,प्लंबरों को टूल किट व शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
Read Time:1 Minute, 41 Second
विश्व प्लंबर दिवस पर प्रखंडों में कार्यक्रम,प्लंबरों को टूल किट व शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

पलामू:- पलामू जिले में जल महोत्सव के तहत बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर पलामू जिले के सभी प्रखंड सभागारों में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान संबंधित प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को टूलकिट व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने तथा पाइपलाइन के रखरखाव में प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जल जीवन मिशन की सफलता में वे एक मजबूत कड़ी हैं।कार्यक्रम में बताया गया कि 8 मार्च से शुरू हुआ जल महोत्सव 22 मार्च (विश्व जल दिवस)तक चलेगा।

इस दौरान जल संरक्षण,सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता को लेकर जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में जन-जागरूकता कार्यक्रम,रैली व स्वच्छता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कनीय अभियंता,ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर, मुखिया,प्रखंड कर्मी एवं जलसहिया दीदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports