भवानीपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण,स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

भवानीपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण,स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Views: 43
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
भवानीपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण,स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

पाकुड़: भवानीपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार एवं केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, टीकाकरण व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों से केंद्र में चल रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नियमित रूप से निगरानी जरूरी है।

वहीं केंद्रीय टीम ने भी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Loading

भवानीपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण,स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment