गोमिया में दो पक्षों में मारपीट व लूट के आरोप, थाना में मामला दर्ज

गोमिया में दो पक्षों में मारपीट व लूट के आरोप, थाना में मामला दर्ज
Views: 89
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second
गोमिया में दो पक्षों में मारपीट व लूट के आरोप, थाना में मामला दर्ज
Image created

गोमिया:थाना क्षेत्र के पुराना सिनेमा हॉल के समीप स्थित एक टायर दुकान में दो पक्षों के बीच मारपीट, लूट और जानलेवा हमले के आरोपों को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गोमिया बस्ती स्थित पलिहारी गुरुडीह निवासी टायर दुकानदार जयंत जायसवाल ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 12 फरवरी की रात करीब 8:55 बजे हजारी मोड़ निवासी कृष्णा सिंह ने बकाया हिसाब करने के बहाने उन्हें पुराना सिनेमा हॉल स्थित दुकान पर बुलाया। वहां कृष्णा सिंह, उसका भाई कैलाश सिंह व अन्य लोगों ने मिलकर बेल्ट से मारपीट की तथा गला दबाने का प्रयास किया।

आवेदन के अनुसार हंगामा के दौरान आरोपित दुकान से लगभग 25 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बाद में गल्ला मिलान करने पर 48,400 रुपये की कमी पाई गई।

वहीं दूसरी ओर स्वांग (हजारी मोड़) निवासी आयुष कुमार ने जयंत जायसवाल, दीपक कुमार, लालू जायसवाल और सुमित जायसवाल पर टायर दुकान पहुंचकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। आयुष के अनुसार आरोपितों ने घातक हथियार से वार किया, जिससे उसके माथे पर गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में उसे गोमिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आवश्यक छानबीन शुरू कर दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment