झामुमो जिला कार्यालय में बैठक,नगर अध्यक्ष पद के लिए सेलिना सुल्ताना को समर्थन देने का ऐलान

झामुमो जिला कार्यालय में बैठक,नगर अध्यक्ष पद के लिए सेलिना सुल्ताना को समर्थन देने का ऐलान
Views: 66
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second
झामुमो जिला कार्यालय में बैठक,नगर अध्यक्ष पद के लिए सेलिना सुल्ताना को समर्थन देने का ऐलान

पाकुड़। शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पाकुड़ जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हेमलाल मुर्मू, विधायक लिट्टीपाड़ा, उपस्थित रहे।

बैठक में नगर पालिका चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सेलिना सुल्ताना को पार्टी का समर्थन दिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई।

जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने डोर-टू-डोर अभियान चलाने, हर घर तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने तथा नगर अध्यक्ष बनने पर प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी की सहमति से सेलिना सुल्ताना को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देने का निर्णय लिया गया है और झामुमो पूरी मजबूती के साथ उनके पक्ष में काम करेगी।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दानियल किस्कू, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, केंद्र समिति सदस्य विकास मुर्मू, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन अंसारी, सुनील टुडू, सुशीला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment