लातेहार मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिको-लीगल कैंप का आयोजन,दो बंदी रिहा

लातेहार मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिको-लीगल कैंप का आयोजन,दो बंदी रिहा
Views: 74
0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second
लातेहार मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिको-लीगल कैंप का आयोजन,दो बंदी रिहा

लातेहार।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार श्री शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मंडल कारा लातेहार में विशेष जेल अदालत सह मेडिको-लीगल कैंप का सफल आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में आयोजित जेल अदालत के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न लघु आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। इस क्रम में उन बंदियों के मामलों पर विचार किया गया, जो छोटे अपराधों में लंबे समय से जेल में निरुद्ध थे अथवा विधिक सहायता के पात्र थे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी बंदी केवल विधिक सहायता के अभाव में न्याय से वंचित न रहे।

जेल अदालत के दौरान माननीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, लातेहार के न्यायालय से एक बंदी तथा माननीय एसडीजेएम, लातेहार के न्यायालय से एक बंदी को रिहा किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

लातेहार मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिको-लीगल कैंप का आयोजन,दो बंदी रिहा

स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श
जेल अदालत के साथ आयोजित मेडिको-लीगल कैंप में चिकित्सकों की टीम द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं रोग-निवारण संबंधी परामर्श भी दिया गया।

उपस्थित अधिकारी एवं कर्मी
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश श्री संजय कुमार दुबे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम लातेहार प्रणव कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, सदर अस्पताल लातेहार के उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरूण कुमार, महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमुल्या गुलाब लकड़ा, एएनएम सुकेशी गिद्ध, परिधापक पंकज राम, एम्बुलेंस चालक दुर्गा रान, जेलर, पैरा लीगल वॉलंटियर्स सहित जेल प्रशासन एवं डालसा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
100 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment