Views: 61
0 1
लामी पर्वत श्रृंखला पर फहराया तिरंगा, विशुनपुरा में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लामी पर्वत श्रृंखला पर फहराया तिरंगा, विशुनपुरा में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता विशुनपुरा (गढ़वा):- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के घटवारिया घाट स्थित लामी पर्वत श्रृंखला पर राष्ट्रीय ध्वज आन-बान-शान के साथ फहराया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता ने विधिवत ध्वजारोहण किया। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण लामी पर्वत श्रृंखला का मनोरम दृश्य कार्यक्रम…

लामी पर्वत श्रृंखला पर फहराया तिरंगा, विशुनपुरा में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस
Read Time:1 Minute, 43 Second
लामी पर्वत श्रृंखला पर फहराया तिरंगा, विशुनपुरा में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

विशुनपुरा (गढ़वा):- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के घटवारिया घाट स्थित लामी पर्वत श्रृंखला पर राष्ट्रीय ध्वज आन-बान-शान के साथ फहराया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता ने विधिवत ध्वजारोहण किया। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण लामी पर्वत श्रृंखला का मनोरम दृश्य कार्यक्रम को अत्यंत गरिमामय और स्मरणीय बनाता नजर आया।

ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरी पर्वत श्रृंखला देशभक्ति के रंग में रंग गई। इसके बाद झंडा तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान से उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, विशुनपुरा पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, संजय शर्मा, उपेंद्र चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन ने क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और सशक्त किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports