जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, टाउन हॉल में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, टाउन हॉल में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
Views: 81
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, टाउन हॉल में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

लातेहार:-77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों की जमकर सराहना की।

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, टाउन हॉल में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान – लातेहार पब्लिक स्कूल
द्वितीय स्थान – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लातेहार
तृतीय स्थान – डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, लातेहार

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, टाउन हॉल में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

एकल नृत्य एवं गान प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान – रिषिका रंजन
द्वितीय स्थान – नव्या राजपूत
तृतीय स्थान – विवान एवं वाणी

इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से युवाओं में देशभक्ति की भावना, सांस्कृतिक मूल्यों तथा रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, टाउन हॉल में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment