Views: 54
0 0
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक संदेश दिए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक संदेश दिए

न्यूज़ अप्रैजल ब्रह्मोरिया/नावा बाजार(पलामू):- पलामू जिले के नावा बाजार क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में डूबा नजर…

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक संदेश दिए
Read Time:3 Minute, 14 Second
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक संदेश दिए

न्यूज़ अप्रैजल

ब्रह्मोरिया/नावा बाजार(पलामू):- पलामू जिले के नावा बाजार क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार, सहायक शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षिका सीमा कुमारी, वेदप्रकाश पांडे, अंकित पांडे,अविनाश कुमार, विशाल और विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इसके उपरांत सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अनुशासित होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया।

कक्षा 6वीं की छात्रा साक्षी और सोनाक्षी के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति की सरिता बही। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जीवंत कर दिया। विद्यालय के मध्य आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित समानता और न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

विदाई समारोह का किया गया आयोजन

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक संदेश दिए

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगे को सलामी देते हुए विद्यालय के पुराने शिक्षक नवल किशोर पांडे को उत्साह पूर्वक विदाई दिया गया। प्रधान अध्यापक ने कहा कि आप जहां भी रहे सकुशल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करें। सहायक शिक्षक संतोष कुमार ने कहा की आपके इस विद्यालय में होने से बच्चों में उत्साह बना रहता था और सरकारी शिक्षक होने पर बधाई भी दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सीमा कुमारी, शिक्षक संतोष कुमार,और सभी बच्चों का विशेष योगदान रहा।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports