Views: 91
0 0
गढ़वा में बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस लिमिटेड द्वारा प्रखंड स्तरीय भर्ती कैंप शुरू

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस लिमिटेड द्वारा प्रखंड स्तरीय भर्ती कैंप शुरू

*स्थायी रोजगार, प्रशिक्षण और सरकारी सुविधाओं के साथ सुरक्षा कर्मियों की होगी बहाली गढ़वा प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा : जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एसआईएस लिमिटेड के माध्यम से प्रखंड स्तरीय भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।…

गढ़वा में बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस लिमिटेड द्वारा प्रखंड स्तरीय भर्ती कैंप शुरू
Read Time:4 Minute, 7 Second
गढ़वा में बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस लिमिटेड द्वारा प्रखंड स्तरीय भर्ती कैंप शुरू

*स्थायी रोजगार, प्रशिक्षण और सरकारी सुविधाओं के साथ सुरक्षा कर्मियों की होगी बहाली

गढ़वा प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा : जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एसआईएस लिमिटेड के माध्यम से प्रखंड स्तरीय भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान 2 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। भर्ती कैंप प्रत्येक प्रखंड एवं थाना परिसर में लगाए जा रहे हैं, जहां योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

एसआईएस लिमिटेड के केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र बेलचम्पा, गढ़वा के ग्रुप कमांडेंट पीके सिंह ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 350 रुपये का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। प्रारंभिक चयन के बाद अभ्यर्थियों को बेलचम्पा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा, जहां सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल एवं वेरिफिकेशन के उपरांत प्रशिक्षण हेतु नामांकन किया जाएगा।

भर्ती के लिए न्यूनतम मापदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलोग्राम के बीच, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास या फेल होना आवश्यक है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को जूते, कपड़े सहित सभी आवश्यक सामग्री कंपनी की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण देकर उन्हें एक कुशल सुरक्षा कर्मी के रूप में तैयार किया जाएगा।

लगभग एक माह के प्रशिक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों को संस्था की आवश्यकता के अनुसार देश के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी पर पदस्थापित किया जाएगा। ड्यूटी के दौरान उन्हें मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, फैमिली पेंशन, ग्रुप इंश्योरेंस एवं सरकार द्वारा लागू अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यह भर्ती प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा संचालित ईएलआई योजना के अंतर्गत कराई जा रही है, जिसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के भीतर 15,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गृह मंत्रालय द्वारा संचालित सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

भर्ती कैंप की तिथियां निर्धारित हैं, जिनमें 13 जनवरी को डंडई, 16 जनवरी को बरडीहा, 17 जनवरी को मेराल, 18 जनवरी को रमना, 19 जनवरी को मंझियाव, 20 जनवरी को नगर ऊंटरी एवं 21 जनवरी को गढ़वा थाना परिसर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7992216095, 7903742868 एवं 7879052165 पर संपर्क कर सकते हैं।

Loading

गढ़वा में बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस लिमिटेड द्वारा प्रखंड स्तरीय भर्ती कैंप शुरू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
100 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports