Views: 76
0 0
चोरी और गृहभेदन की 14 घटनाओं का खुलासा, महिला समेत 5...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

चोरी और गृहभेदन की 14 घटनाओं का खुलासा, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

BIKRAM YADAV PALAMU, पलामू जिले में लगातार हो रही चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मामलों का सफल उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के…

चोरी और गृहभेदन की 14 घटनाओं का खुलासा, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Read Time:4 Minute, 17 Second
चोरी और गृहभेदन की 14 घटनाओं का खुलासा, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

BIKRAM YADAV PALAMU,

पलामू जिले में लगातार हो रही चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मामलों का सफल उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी के सामान और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा कुमार उर्फ राजा डोम (23), लक्की कुमार उर्फ लक्की डोम (19), आकाश कुमार उर्फ आकाश डोम (19), आशु कुमार उर्फ आशु चन्द्रवंशी (18) तथा सुनीता देवी (45) के रूप में हुई है। सभी आरोपी डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

विशेष टीम का गठन, गश्ती के दौरान मिली सफलता

पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर डालटनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम में डालटनगंज शहर थाना और चैनपुर थाना की पुलिस, टेक्निकल सेल पलामू तथा टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

बीते 12 जनवरी की रात गश्ती के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें सभी आरोपियों को चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उगले राज

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय बंद घरों की रेकी करते थे और मौका पाकर ताला तोड़कर घरों में घुस जाते थे। घरों के अंदर अलमारी, बक्से और बिस्तर के आसपास रखे गए सोने-चांदी के जेवरात व नकदी की चोरी कर फरार हो जाते थे।
आरोपियों ने डालटनगंज शहर, चैनपुर थाना क्षेत्र, गढ़या, गढ़वा जिले और उत्तर प्रदेश के दुद्धी थाना क्षेत्र में चोरी और गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम देने की बात भी कबूल की है।

जेवरात व औजार बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से

चोरी किए गए मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठी, मंगटीका, चैन, लॉकेट, नथ, बिछिया, पायल,

पुराने चांदी के सिक्के समेत बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा कपड़े और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।
चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, प्लास, स्क्रू-ड्राइवर और अन्य औजार भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के सरगना राजा कुमार के खिलाफ पहले से 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं लक्की कुमार पर 1 मामला और आकाश कुमार पर 2 पुराने मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports