गढ़वा बाजार समिति में अतिक्रमण पर सख्ती, एसडीएम ने दिए विशेष अभियान के निर्देश

गढ़वा बाजार समिति में अतिक्रमण पर सख्ती, एसडीएम ने दिए विशेष अभियान के निर्देश

Views: 24
0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second
गढ़वा बाजार समिति में अतिक्रमण पर सख्ती, एसडीएम ने दिए विशेष अभियान के निर्देश

औचक निरीक्षण में 50 से अधिक अवैध कब्जे, 24 घंटे में कार्रवाई आदेश

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बाजार समिति क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण, अव्यवस्था एवं अन्य अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। इस दौरान प्रथमदृष्टया यह तथ्य सामने आया कि बाजार समिति परिसर में 50 से अधिक लोगों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया गया है, जिससे बाजार व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

गढ़वा बाजार समिति में अतिक्रमण पर सख्ती, एसडीएम ने दिए विशेष अभियान के निर्देश

निरीक्षण के क्रम में बाजार समिति के सचिव राजीव रंजन द्वारा अतिक्रमणकारियों की एक सूची एसडीएम को सौंपी गई। हालांकि सूची को अपूर्ण मानते हुए एसडीएम ने सचिव को निर्देश दिया कि सभी अतिक्रमणकारियों की पूर्ण एवं अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सचिव को दंडाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की मांग कर विशेष अभियान चलाते हुए बाजार समिति परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने का भी निर्देश दिया।

एसडीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कब्जों के कारण बाजार समिति में न केवल अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है, बल्कि इससे समिति को राजस्व की भी भारी क्षति हो रही है, जो किसानों के हितों के प्रतिकूल है।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि बाजार समिति परिसर स्थित सामुदायिक मूत्रालय में आलू एवं प्याज का भंडारण किया जा रहा है। इस पर सचिव ने बताया कि संबंधित कब्जाधारी को पूर्व में कई बार नोटिस निर्गत किया जा चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने 24 घंटे के भीतर मूत्रालय परिसर को खाली कराने तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त बाजार समिति क्षेत्र में गैर-कृषि उत्पादों का व्यवसाय करने वाले लोगों के संबंध में भी विस्तृत प्रतिवेदन तलब किया गया है। एसडीएम ने कहा कि कृषि उत्पादन बाजार समिति किसानों के हितों के संरक्षण के लिए स्थापित की गई है, इसलिए परिसर का उपयोग केवल कृषि उत्पादों के क्रय-विक्रय के लिए ही होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर निरीक्षण के समय बाजार समिति के सचिव राजीव रंजन, समिति के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे।

Loading

गढ़वा बाजार समिति में अतिक्रमण पर सख्ती, एसडीएम ने दिए विशेष अभियान के निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

गढ़वा पहुंची सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी, खिलाड़ियों में उत्साह

गढ़वा पहुंची सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी, खिलाड़ियों में उत्साह

नगरपालिका चुनाव:डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों संग चुनाव के तैयारियों को लेकर बैठक की

नगरपालिका चुनाव:डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों संग चुनाव के तैयारियों को लेकर बैठक की

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post