Views: 67
0 0
नगरपालिका चुनाव:डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों संग चुनाव के तैयारियों को लेकर बैठक की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगरपालिका चुनाव:डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों संग चुनाव के तैयारियों को लेकर बैठक की

मेदिनीनगर/पलामू:-पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने चुनाव हेतु गठित सभी कोषांगों के प्रभारी को चुनाव के लिये “स्टैंड बाय मोड” में रहने की बात कही।उन्होंने विशेषकर कार्मिक विभाग को सभी…

नगरपालिका चुनाव:डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों संग चुनाव के तैयारियों को लेकर बैठक की
Read Time:1 Minute, 50 Second
नगरपालिका चुनाव:डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों संग चुनाव के तैयारियों को लेकर बैठक की

मेदिनीनगर/पलामू:-पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 से संबंधित बैठक आयोजित की गयी।

इस दौरान उपायुक्त ने चुनाव हेतु गठित सभी कोषांगों के प्रभारी को चुनाव के लिये “स्टैंड बाय मोड” में रहने की बात कही।उन्होंने विशेषकर कार्मिक विभाग को सभी आवश्यक तैयारियों को अद्यतन रखने पर बल दिया।कितने मानव बल की आवश्यकता है इसका आकलन करने व इसके अनुरूप डेटाबेस तैयार रखने पर बल दिया गया।इसी तरह वाहन कोषांग के पदाधिकारी को चुनाव संपन्न के लिये वाहनों का आकलन करने,मतपेटिका एवं मतपत्र से जुड़े सभी कार्यों को दुरुस्त करने की बात कही गयी।

इसी तरह निर्वाचन व्यय कोषांग,सामग्री कोषांग को भी सभी आवश्यक तैयारियों को प्रारंभ करने की बात कही।इसी तरह डीसी ने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों से चुनाव मोड में आने व अपने-अपने स्तर से सभी तैयारियों को आकलन करने की बात कही।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,सदर एसडीओ सुलोचना मीणा,सहायक समाहर्ता हिमांशु कुमार,नगरपालिका उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह समेत विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports