राँची में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई,मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली तक चला अभियान

राँची में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई,मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली तक चला अभियान
Views: 102
0 0
Read Time:1 Minute, 17 Second
राँची में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई,मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली तक चला अभियान

राँची।
शहर को अतिक्रमण और जाम की समस्या से मुक्त रखने के उद्देश्य से राँची नगर निगम ने मंगलवार को मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली चौक तक व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान में करीब 20 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए बांस, बल्ली, बेंच और अन्य सामान जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों और ठेला संचालकों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment