Views: 112
0 0
झारखंड में अब मोबाइल ऐप से होगी 108 एंबुलेंस की...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखंड में अब मोबाइल ऐप से होगी 108 एंबुलेंस की बुकिंग,निजी एंबुलेंस भी जुड़ेंगी नेटवर्क से

रांची।झारखंड में अब 108 एंबुलेंस सेवा को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में जल्द ही मोबाइल ऐप के माध्यम से भी 108 एंबुलेंस की बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही निजी एंबुलेंस ऑपरेटरों को भी सरकारी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह निर्णय…

झारखंड में अब मोबाइल ऐप से होगी 108 एंबुलेंस की बुकिंग,निजी एंबुलेंस भी जुड़ेंगी नेटवर्क से
Read Time:2 Minute, 13 Second
झारखंड में अब मोबाइल ऐप से होगी 108 एंबुलेंस की बुकिंग,निजी एंबुलेंस भी जुड़ेंगी नेटवर्क से

रांची।झारखंड में अब 108 एंबुलेंस सेवा को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में जल्द ही मोबाइल ऐप के माध्यम से भी 108 एंबुलेंस की बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही निजी एंबुलेंस ऑपरेटरों को भी सरकारी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

यह निर्णय स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में राज्यभर में एंबुलेंस सेवा की वर्तमान स्थिति और आम लोगों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि कई बार 108 एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए निजी एंबुलेंस संचालकों की सेवाएं भी ली जाएंगी। इसके तहत निजी एंबुलेंस को सरकारी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा और उन्हें तय प्रति किलोमीटर दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में भी समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित इलाज मिल सकेगा।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नई व्यवस्था को जल्द लागू करने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जाएं, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports