Views: 112
0 0
जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, फायरिंग की चर्चा गोमिया | रिपोर्ट बेरमो अनुमंडल के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद मोहल्ला में गुरुवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब दो पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि क्षेत्र में…

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव
Read Time:4 Minute, 13 Second

दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, फायरिंग की चर्चा

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

गोमिया | रिपोर्ट

बेरमो अनुमंडल के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद मोहल्ला में गुरुवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब दो पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना के दौरान शुक्रवार सुबह दो राउंड फायरिंग की भी चर्चा सामने आई है। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल महतो, गोमिया थाना के एसआई मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

घायल प्रथम पक्ष के नावाडीह निवासी अमित कुमार ने बताया कि मस्जिद मोहल्ला निवासी मोहम्मद सत्तार, उनके पुत्र सुभान सहित अन्य लोग सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर गुरुवार को विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह उसी विवाद को लेकर फिर से हमला किया गया। आरोप है कि सत्तार, सुभान और अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से मारपीट की, जिसमें अमित कुमार, उनके मित्र राजू प्रसाद और ओमप्रकाश करमाली घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अजय शंकर यादव और उनके पिता शेषनाथ सिंह पर भी हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमित कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। साथ ही सरकारी क्वार्टर और आसपास की जमीन पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया।

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

वहीं दूसरे पक्ष से जोहरा बेगम ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि अमित कुमार व अन्य लोग शराब के नशे में महिलाओं से बदसलूकी कर रहे थे। विरोध करने पर उनके पति सत्तार अंसारी और पुत्र सुभान अंसारी के साथ मारपीट की गई। उन्होंने दिलीप करमाली व बहादुर करमाली पर भी हमला करने का आरोप लगाया। साथ ही अजय यादव और शेषनाथ यादव पर रायफल निकालकर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोमिया बीडीओ महदेव महतो, सीओ आफताब आलम एवं सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार देर शाम आईईएल थाना पहुंचे और दोनों पक्षों तथा शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।

आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल महतो ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर चुट्टे मुखिया रियाज अहमद, ससबेड़ा पश्चिमी मुखिया शांति देवी, मोहन कुमार, जितेंद्र शर्मा, विनय कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports