Views: 137
0 0
बरहरवा:मॉडल कॉलेज मुरली का विधायक सरयू राय ने किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा:मॉडल कॉलेज मुरली का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं की सराहना

बरहरवा। राजमहल प्रखंड स्थित मॉडल कॉलेज, मुरली का शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने भ्रमण किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने विधायक का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कॉलेज परिसर का निरीक्षण करते हुए विधायक सरयू राय ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर संतोष…

बरहरवा:मॉडल कॉलेज मुरली का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं की सराहना
Read Time:2 Minute, 16 Second
बरहरवा:मॉडल कॉलेज मुरली का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं की सराहना

बरहरवा। राजमहल प्रखंड स्थित मॉडल कॉलेज, मुरली का शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने भ्रमण किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने विधायक का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

कॉलेज परिसर का निरीक्षण करते हुए विधायक सरयू राय ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह महाविद्यालय किसी वरदान से कम नहीं है। इस कॉलेज की स्थापना से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सशक्त माध्यम मिला है।

विधायक ने कहा कि पहले इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय, धन और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होती थी। अब स्थानीय स्तर पर कॉलेज उपलब्ध होने से न केवल शिक्षा सुलभ हुई है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है।

उन्होंने कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में यह महाविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ अनुशासन और नवाचार का उदाहरण बनेगा। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने विधायक को कॉलेज की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

मौके पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports