तीनपहाड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान

तीनपहाड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान

Views: 59
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second
तीनपहाड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान

बरहरवा। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला सड़क परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को तीनपहाड़ सुभाष चौक मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज साह एवं सड़क सुरक्षा इंजीनियर अनुज पाराशर ने तीनपहाड़ थाना के एएसआई प्रदीप कुमार तथा पुलिस बल के सहयोग से किया।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल, टोटो, ऑटो रिक्शा, चारपहिया एवं भारी वाहनों के कागजात, सीट बेल्ट, हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। करीब तीन दर्जन वाहनों की जांच में अधिकांश वाहनों के कागजात सही पाए गए, जबकि नियम उल्लंघन पर 26 वाहनों से कुल 50 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया। इस मौके पर नीरज साह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं अनुज पाराशर ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग से दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति को रोका जा सकता है।

Loading

तीनपहाड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

निर्माणाधीन फोर लेन पर लोगों के समस्याओं से अवगत हुए विधायक,दिया निष्पादन करने का निर्देश

निर्माणाधीन फोर लेन पर लोगों के समस्याओं से अवगत हुए विधायक,दिया निष्पादन करने का निर्देश

बरहरवा:मॉडल कॉलेज मुरली का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं की सराहना

बरहरवा:मॉडल कॉलेज मुरली का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं की सराहना

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post