उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की
Views: 92
0 0
Read Time:4 Minute, 20 Second

मेदिनीनगर पलामू

बच्चे हमारे देश एवं राज्य के भविष्य हैं,ऐसे में इन्हें सरकार के स्तर से मिलने वाली सुविधाओं में एक प्रतिशत की कटौती भी बर्दाश्त नहीं:डीसी

सभी एलएस अपनी कार्यशैली सुधारें अन्यथा प्रपत्र “क” गठन करने की होगी कार्रवाई:डीसी

जिले के बच्चों को आंगनबाड़ी स्तर से मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं तय समय पर मिले सभी सीडीपीओ,महिला पर्यवेक्षिका यह सुनिश्चित करें।बच्चे हमारे देश एवं राज्य के भविष्य हैं,ऐसे में इन्हें सरकार के स्तर से मिलने वाली किसी भी सुविधा में एक प्रतिशत की कटौती भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।यह बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने कही।वे गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा कर रहीं थी।उन्होंने कहा कि जिला स्तर की टीम द्वारा जब आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जाता है तो कई खामियां उजागर होती है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक-दो को छोड़कर कोई भी महिला पर्यवेक्षिका द्वारा कार्य में रुचि नहीं लिया जाता है।

उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की

सभी एलएस अपने कार्य में रुचि लेते हुए कार्यशैली सुधारें अन्यथा कार्रवाई के लिये तैयार रहें:डीसी

बैठक में डीसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगली माह के बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित महिला पर्यवेक्षिका के विरुद्ध प्रपत्र “क” गठित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि कई सेविका को समर ऐप में लॉगिन करने नहीं आता है,यह दुर्भाग्यपूर्ण है।आप सभी एलएस अपने-अपने क्षेत्रों अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें।सभी बीडीओ भी अलग से समाज कल्याण विभाग के कार्यों की मॉनिटरिंग करें।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर मुख्य रूप से फोकस करने के निर्देश

बैठक में डीसी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत की गयी एंट्री की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने प्रखंडवार इसकी जानकारी ली।जहां कम एंट्री की गयी वहां के कारण से अवगत हुईं।डीसी ने कहा कि यह योजना से गर्भवती महिलाओं को काफी सहूलियत होती है इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें।इसी तरह सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से बच्चियों को पढ़ाई करने में आर्थिक सहयोग मिलती है इसमें सभी बच्चियों को लाभ मिले यह सुनिश्चित करें।इसी तरह उन्होंने कन्यादान योजना,विधवा पुनर्विवाह योजना,पोषण वाटिका के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पर्याप्त आवेदन प्राप्त कर सभी पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर बल दिया।उन्होंने केंद्रों के निर्धारित समयानुसार संचालन,बच्चों की अधिकतम उपस्थिति,जन्म प्रमाण पत्र,आधार से वंचित बच्चों के दस्तावेज़ निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी,सीडीपीओ समेत विभिन्न एलएस मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment