सरस्वती विद्या मंदिर में‘गणित सप्ताह’के तहत वैदिक गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन

सरस्वती विद्या मंदिर में‘गणित सप्ताह’के तहत वैदिक गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन
Views: 78
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
सरस्वती विद्या मंदिर में‘गणित सप्ताह’के तहत वैदिक गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन

लातेहार | 18 दिसंबर, 2025

स्थानीय धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय गणित दिवस सह रामानुजन जयंती के अवसर पर आयोजित ‘गणित सप्ताह’ के चौथे दिन गुरुवार को वैदिक गणित क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गणितीय दक्षता और त्वरित गणना कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में शिक्षक रविंद्र कुमार साहू, उपासना कुमारी एवं राकेश कुमार सिन्हा ने निर्णायक एवं मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम

विभिन्न कक्षाओं के विजेता निम्नलिखित रहे—

कक्षाप्रथम स्थानद्वितीय स्थानतृतीय स्थान
3Bमानस राजरीती कुमारीपरी कुमारी, अनिकेत कुमार
4Aआर्यन कुमारअभिनव कुमारअंश कुमार
6Aदेव कुमारभानु कुमारशशि रंजन
7Aऋषभ, रोहितआशुतोष कुमारयश गुप्ता
8Aदेव कुमारआराध्य शुक्लाराहुल कुमार
8Bसौम्या कुमारीआकांक्षा कुमारीरोशनी कुमारी
9Aअभिजीत कुमारकुमार संस्कारआनंद प्रसाद
9Bअभिजीत पाण्डेयआयुष कुमार सिंहऋषि कुमार

इस अवसर पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों से छात्रों में गणित के प्रति रुचि विकसित होती है। वैदिक गणित के माध्यम से विद्यार्थी कठिन से कठिन गणनाओं को सरल और तीव्र गति से हल करना सीखते हैं, जो उनके बौद्धिक विकास में सहायक होता है।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment