Views: 93
0 0
मनिका में समाजसेवियों ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के बीच 1500 कंबल बांटे

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनिका में समाजसेवियों ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के बीच 1500 कंबल बांटे

मनिका। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा हाई स्कूल के मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिंजो गांव निवासी समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद साव एवं मनिका निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश पासवान के संयुक्त प्रयास से विधवा, विकलांग, वृद्ध, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच…

मनिका में समाजसेवियों ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के बीच 1500 कंबल बांटे
Read Time:2 Minute, 10 Second
मनिका में समाजसेवियों ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के बीच 1500 कंबल बांटे

मनिका। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा हाई स्कूल के मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिंजो गांव निवासी समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद साव एवं मनिका निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश पासवान के संयुक्त प्रयास से विधवा, विकलांग, वृद्ध, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच लगभग 1500 कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवियों ने बताया कि मनिका प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का सामाजिक कार्य वे लोग लगातार करते आ रहे हैं। दोनों समाजसेवी समय-समय पर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।

मनिका में समाजसेवियों ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के बीच 1500 कंबल बांटे

कार्यक्रम के दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सक्षम लोगों को भी आगे आकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। गरीबों की सेवा करने से मन को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची को बचाकर यदि गरीबों की मदद की जाए, तो तीर्थ यात्रा करने का पुण्य फल घर बैठे ही प्राप्त हो जाता है।

कंबल वितरण के साथ-साथ समाजसेवियों द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को 50-50 रुपये नगद भी दिए गए। वहीं, दूर-दराज गांवों से आए जरूरतमंद लोगों के लिए आने-जाने की व्यवस्था भी समाजसेवियों द्वारा वाहन उपलब्ध कराकर की गई, ताकि किसी भी गरीब की जेब से एक रुपया भी खर्च न हो।

समाजसेवियों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास जारी रहेगा।

Loading

मनिका में समाजसेवियों ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के बीच 1500 कंबल बांटे

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports