गढ़वा में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व सघन चेकिंग पर पुलिस अधीक्षक का जोर

गढ़वा में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व सघन चेकिंग पर पुलिस अधीक्षक का जोर
Views: 70
0 0
Read Time:3 Minute, 51 Second
गढ़वा में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व सघन चेकिंग पर पुलिस अधीक्षक का जोर

गढ़वा। प्रतिनिधि – अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। आज दिनांक 12.12.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा के सभागार कक्ष में श्री अमन कुमार (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुराने लंबित कांडों की गहन समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, चेकिंग के दौरान रक्षक ऐप में वाहनों की संपूर्ण विवरणी दर्ज करने तथा प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त मोबाइल नंबरों का ससमय सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।

गढ़वा में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व सघन चेकिंग पर पुलिस अधीक्षक का जोर

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर रोड सेफ्टी, साइबर सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षात्मक विषयों पर निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा सड़क दुर्घटना एवं SC/ST कांडों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित विभाग को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, DGsP एवं IGsP कॉन्फ्रेंस पोर्टल में थानावार प्रविष्टि करने, SC/ST एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों में संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता से अनुसंधान करने तथा नक्सल कांडों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया। पेट्रोलिंग पार्टी पर QR कोड के माध्यम से निगरानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ससमय प्राप्त करने, नफीस में कैदियों के फिंगरप्रिंट की प्रविष्टि, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, IT एक्ट, CCA, JOFS, साइबर पुलिस पोर्टल एवं PG पोर्टल से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में डॉक्टर अमित कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, कांडी ने झारखंड गोवंशीय पशु अत्याचार अधिनियम-2005 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी, जिससे संबंधित कांडों के अनुसंधान में अनुसंधानकर्ताओं को सुविधा मिल सके। अंत में पु०अ०नि० श्री रामरेखा तिवारी को उनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Loading

गढ़वा में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व सघन चेकिंग पर पुलिस अधीक्षक का जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment