Views: 40
0 0
उधवा के प्रवासी मजदूर की मुंबई में इलाज के दौरान...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उधवा के प्रवासी मजदूर की मुंबई में इलाज के दौरान मौत,उड़ानें रद्द होने से एम्बुलेंस से लाया जा रहा शव

बरहरवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर निवासी प्रवासी मजदूर खालेक शेख (45 वर्ष) की मौत मुंबई में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गई। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर उनकी…

Read Time:1 Minute, 42 Second

बरहरवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर निवासी प्रवासी मजदूर खालेक शेख (45 वर्ष) की मौत मुंबई में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गई। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर उनकी हृदय गति रुक जाने से चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, शनिवार को मुंबई में मौजूद परिजनों ने मृतक का शव हवाई जहाज से गांव लाने की तैयारी की थी, लेकिन इंडिगो सहित कई उड़ानें रद्द होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंततः परिजनों ने निर्णय लिया कि शव को एम्बुलेंस से पैतृक गांव लाया जाएगा। परिजनों के अनुसार शव रविवार शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है।

बताया जाता है कि खालेक शेख करीब दस माह पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे, जहां वे आम, अनार सहित कच्चे फलों के कारोबार से जुड़े थे। मृत्यु की सूचना मिलते ही पैतृक गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports