Views: 53
0 0
मनुष्य का जीवन भगवान की भक्ति के लिए मिला:सुभाष शास्त्री...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनुष्य का जीवन भगवान की भक्ति के लिए मिला:सुभाष शास्त्री महाराज

उधवा। पूर्वी उधवा के कचहरी घाट परिसर में शनिवार से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहली बार आयोजित इस श्रीराम कथा से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल व्याप्त हो गया है। कथावाचक सुभाष शास्त्री महाराज ने श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और कथा की…

मनुष्य का जीवन भगवान की भक्ति के लिए मिला:सुभाष शास्त्री महाराज
Read Time:1 Minute, 36 Second
मनुष्य का जीवन भगवान की भक्ति के लिए मिला:सुभाष शास्त्री महाराज

उधवा। पूर्वी उधवा के कचहरी घाट परिसर में शनिवार से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहली बार आयोजित इस श्रीराम कथा से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल व्याप्त हो गया है।

कथावाचक सुभाष शास्त्री महाराज ने श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और कथा की शुरुआत की। उन्होंने श्रीराम के जीवन आदर्श और उनके चरित्र की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी।

शास्त्री महाराज ने कहा कि “मनुष्य का जीवन भगवान की भक्ति के लिए मिलता है। बड़े भाग्य से मनुष्य जन्म प्राप्त करता है, और जो व्यक्ति भगवान की भक्ति नहीं करता, वह पशु के समान है। भक्ति ही मनुष्य को मुक्ति दिलाने का मार्ग है।”

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार यादव, सचिव ओमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहा, उपाध्यक्ष हब्बू चौधरी, सुनील प्रमाणिक, हरिशंकर साहा, भौयन चौधरी, सुकुमार चौधरी, रतन दत्ता, शंभू प्रमाणिक, सुभाष दास, असीत दास, उत्तम शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports