बरहरवा:किसानों को मिली नई उम्मीद: 37 किसानों के बीच आईपीएल-220 उन्नत फसल किस्म के बीज वितरित

बरहरवा:किसानों को मिली नई उम्मीद: 37 किसानों के बीच आईपीएल-220 उन्नत फसल किस्म के बीज वितरित
Views: 47
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second
बरहरवा:किसानों को मिली नई उम्मीद: 37 किसानों के बीच आईपीएल-220 उन्नत फसल किस्म के बीज वितरित

बरहरवा। प्रखंड कार्यालय राजमहल परिसर में रविवार को एनएफएसएनएम योजना के तहत आईपीएल 220 क्रमिक फसल किस्म का बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत अंतर्गत सैदपुर के 37 किसानों को उन्नत और उच्च उत्पादकता वाली फसल किस्म के बीज उपलब्ध कराए गए। प्रवीण कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर कृषि तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

किसानों को बीज बोने की वैज्ञानिक विधियों, फसल प्रबंधन, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, तथा कीट-रोग नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। तकनीकी मार्गदर्शन से किसान आधुनिक खेती पद्धति अपनाकर अधिक लाभ कमा सकेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment