इंडिगो की उड़ानें पटरी पर:1650 से ज्यादा फ्लाइटऑपरेशनल,किराया नियंत्रण और रिफंड पर सरकार की सख्ती

इंडिगो की उड़ानें पटरी पर:1650 से ज्यादा फ्लाइटऑपरेशनल,किराया नियंत्रण और रिफंड पर सरकार की सख्ती
Views: 76
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second
इंडिगो की उड़ानें पटरी पर:1650 से ज्यादा फ्लाइटऑपरेशनल,किराया नियंत्रण और रिफंड पर सरकार की सख्ती

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo तेजी से सामान्य स्थिति में लौट रही है। कंपनी ने बताया कि आज 1650 से ज्यादा उड़ानें संचालित की जा रही हैं, जबकि कल यह संख्या 1500 थी। एयरलाइन के 138 में से 137 गंतव्य पूरी तरह ऑपरेशनल हो चुके हैं। समय पर उड़ान भरने की दर भी 30% से बढ़कर 75% पहुंच गई है।

इंडिगो ने कहा है कि 15 दिसंबर तक टिकट कैंसिलेशन और यात्रा बदलने पर पूरा शुल्क माफ रहेगा। रिफंड और सामान लौटाने की प्रक्रिया भी तेज की गई है।

सरकार की सख्ती

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई है।
हाल में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण कई रूट पर किराए बढ़ गए थे, जिसे रोकने के लिए सरकार ने किराए पर सीमा तय कर दी। इसके बाद किराए सामान्य स्तर पर लौट आए। सभी एयरलाइंस को तय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

मंत्रालय ने इंडिगो को आदेश दिया कि

  • सभी कैंसिल या बहुत देरी वाली उड़ानों का रिफंड आज शाम 8 बजे तक पूरा किया जाए।
  • अब तक एयरलाइन 610 करोड़ रुपये के रिफंड कर चुकी है।
  • यात्रा बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • यात्रियों की मदद के लिए स्पेशल असिस्टेंस टीमें बनाई गई हैं।

मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया कि जिन यात्रियों का सामान अलग हो गया है, उन्हें 48 घंटे के भीतर बैग लौटाए जाएं। इंडिगो अब तक 3000 बैग वापस कर चुकी है।

एयरपोर्ट स्थितियां सामान्य

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और गोवा एयरपोर्ट के डायरेक्टरों ने बताया कि सभी टर्मिनल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं
चेक-इन, सिक्योरिटी और बोर्डिंग पॉइंट पर भीड़ नहीं है। एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और CISF ने ग्राउंड सपोर्ट बढ़ाया है।

24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय

नागरिक उड्डयन मंत्रालय का 24×7 कंट्रोल रूम लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। उड़ानों, एयरपोर्ट और यात्रियों की सहायता से जुड़ी सूचनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात जल्द ही पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment