बेरमो विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 पर बैठक, कार्यक्रम घोषित

बेरमो विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 पर बैठक, कार्यक्रम घोषित
Views: 25
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second
बेरमो विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 पर बैठक, कार्यक्रम घोषित

तेनुघाट। अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 35 बेरमो विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की घोषणा की गई। इस संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर एजेंडा भी जारी किया गया।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि इनका निपटारा 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके अलावा 8, 9, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। 15 अगस्त को ग्राम सभा की बैठक आयोजित होगी तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा फॉर्म-6 के माध्यम से नया वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। आवेदन के साथ रंगीन फोटो, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा।

दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं/12वीं का प्रमाण पत्र या पासपोर्ट मान्य होंगे। वहीं पते के प्रमाण के लिए एक वर्ष पुराना बिजली, पानी या गैस बिल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, किसान बही, रजिस्टर्ड किरायानामा या सेल डीड प्रस्तुत किया जा सकता है।

मृत व्यक्ति का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता या उम्र में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। प्रवासी भारतीय फॉर्म-6K के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बेघर, फुटपाथ पर रहने वाले लोग और हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी मतदाता बनने के पात्र हैं, जिसके लिए छात्रों को बोनाफाइड एवं हॉस्टल प्रमाण पत्र देना होगा।

पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक से अधिक स्थान पर नाम दर्ज कराना कानूनन अपराध है। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई कि निर्धारित तिथियों के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित करें।

इस मौके पर कांग्रेस से वेंकट हरि विश्वनाथन सहित झामुमो, भाजपा और अन्य दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment