Views: 63
0 0
खतियान व छात्रों के मांग को लेकर आंदोलन तय : देवेंद्र नाथ महतो।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

खतियान व छात्रों के मांग को लेकर आंदोलन तय : देवेंद्र नाथ महतो।

रांची// राज्य में शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रही है। 5 दिसंबर से शुरु होकर 11 दिसंबर का चलेगी। विभिन्न जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर बहस होगा। इस दौरान ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ ने सदन के बाहर राज्यव्यापी आंदोलन करने का एलान कर दिया है। खतियान एवं छात्रों के विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे।…

खतियान व छात्रों के मांग को लेकर आंदोलन तय : देवेंद्र नाथ महतो।
Read Time:4 Minute, 16 Second
खतियान व छात्रों के मांग को लेकर आंदोलन तय : देवेंद्र नाथ महतो।
  • विधायक जयराम महतो पदयात्रा को हरी झंडी से करेंगे विदा।
  • 06 दिवसीय पदयात्रा सह एक दिवसीय विधानसभा समक्ष धरना प्रदर्शन।

रांची// राज्य में शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रही है। 5 दिसंबर से शुरु होकर 11 दिसंबर का चलेगी। विभिन्न जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर बहस होगा। इस दौरान ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ ने सदन के बाहर राज्यव्यापी आंदोलन करने का एलान कर दिया है। खतियान एवं छात्रों के विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। इसके तहत 06 दिवसीय पदयात्रा एवं एक दिवसीय विधानसभा समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 04 दिसंबर को विधायक जयराम कुमार महतो डुमरी में हरि झंडी के साथ पदयात्रा को राजधानी के लिए विदा करेंगे। यह पदयात्रा अपने निर्धारित रुट बोकारो, हजारीबाग,रामगढ़ होते हुए (09 दिसम्बर को) राजधानी रांची प्रवेश करेंगे। एवं (मंगलवार को) विधानसभा के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने आज (बुधवार) सामूहिक मीडिया कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की झारखंड सरकार के मुख्य सचिव महोदय, पुलिस निदेशक, एवं निर्धारित पदयात्रा रुट के सभी उपायुक्त महोदय को आंदोलन की सूचनार्थ प्रदान कर दिया गया है। खतियान के मांग को लेकर हमारा संगठन कटिबद्ध है। सरकार के प्रति छात्रों में भारी नाराजगी है। सरकार छात्रों के मांगों को लेकर लगातार नजर अंदाज कर रही है।
# आंदोलन के मुख्य मांग-
1) प्रि-मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि भुगतान करें।
2) JPSC व JSSC के लंबित परीक्षाओं को अतिशीघ्र सम्पन्न करें।
3) प्रतियोगी परीक्षा कलेंडर जारी कर ससमय कडाई से पालन करें।
4) खतियान आधारित नियोजन नीति लागू कर राज्य के सभी रिक्त पदों को भरा जाए।
5) गैर सरकारी विभागों में 75% भागीदारी मूल झारखंडीयो को सूचित किया जाए।
# कुल 180 किलोमीटर पदयात्रा का जारी निर्धारित रुट-
डुमरी चिरैया मोड़ (शुरूआत) होकर – बगोदर – विष्णुगढ़ चौक (हजारीबाग)- टाटीझरिया- दारू – सदर – सिघानी चौक – कौरा चौक- मटवारी चौक – डिस्ट्रिक मोड़ (गांधी मैदान) – पुराना बस स्टैंड चौक – नया बस स्टैण्ड चौक – संत कोलंबस चौक – भारत माता चौक – चूरचू – मांडू (रामगढ) – रामगढ़ चौक – पटेल चौक – ओरमांझी चौक (रांची) – विकास चौक – बीआइटी मोड़ – बूटी मोड़ – बरियातू रोड – रिम्स चौक – करमटोली चौक – एसएसपी चौक – मछलीघर चौक – सूचना भवन चौक – रातु रोड चौक – किशोरगंज चौक – सहजानंद चौक – हरमू चौक – अरगोड़ा चौक – बिरसा चौक – पुराना विधानसभा चौक – शहीद मैदान चौक – नया विधानसभा परिसर (धरना-प्रदर्शन स्थल)।
बताते चलें कि इससे पूर्व मंगलवार को रायल ब्लू रेस्टोरेंट हजारीबाग में पार्टी संगठन पदाधिकारियों के द्वारा सामूहिक बैठक हुई थी। जिसमें आंदोलन के सुचारू सफल पर गंभीर चर्चा परिचर्चा किया गया।

Loading

खतियान व छात्रों के मांग को लेकर आंदोलन तय : देवेंद्र नाथ महतो।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports