तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में अधिवक्ता दिवस सह दिव्यांग दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने दिव्यांग अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
एसडीओ मुकेश मछुवा ने कहा कि दिव्यांग अधिवक्ता समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। शारीरिक बाधाओं के बावजूद वे अपनी कानूनी सेवाओं के माध्यम से लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिनाइयों के बीच भी ये अधिवक्ता समाज में सम्मानपूर्वक खड़े हैं और दूसरों के लिए मिसाल बने हुए हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करना गर्व की बात है।
कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क ने भी दिव्यांगता दिवस पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और अधिवक्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर दिव्यांग अधिवक्ता सुरेश प्रसाद महतो, राकेश कुमार, जय प्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, सुजीत कुमार दे और चंदू विश्वकर्मा को एसडीओ मुकेश मछुआ, ईएम कुमार कनिष्क, अधिवक्ता सुभाष कटारियार व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया।