बरहरवा। प्रखंड के मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित तालाब के समीप खाली जमीन पर बुधवार को झामुमो विधायक धनंजय सोरेन ने खुला जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर जिम का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि नियमित जिम करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाव संभव है। मौके पर मिर्जाचौकी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल और कपिल मुनि भगत ने विधायक का फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
समारोह के दौरान विधायक ने जिम में व्यायाम कर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक होने का संदेश भी दिया। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर परिसर स्थित तालाब के छठ घाट पर तोरण द्वार निर्माण तथा लगभग सौ मीटर लंबी नाली बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग का आवेदन सौंपा। विधायक ने इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
मौके पर पूजा समिति के सदस्य कपिल मुनि भगत, बलराम भगत, बालेश्वर भगत, रुद्रेश्वर गुप्ता, छोटू गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीरज भगत, तुरी कोड़ा, विनय शर्मा, अभय वर्णवाल, नंदकिशोर ठाकुर, सिपाही गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।