लातेहार में‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’विषय पर संगोष्ठी आयोजित

लातेहार में‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Views: 56
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
लातेहार में‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’विषय पर संगोष्ठी आयोजित

लातेहार।“बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन आज 19 नवंबर को सूचना भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका, जिम्मेदार पत्रकारिता तथा फेक न्यूज के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चन्दन द्वारा विषय पर प्रकाश डालते हुए हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भ्रामक, तत्वहीन और ध्यान भटकाने वाली सूचनाएँ बेहद तेजी से फैल रही हैं। ऐसे दौर में प्रेस की विश्वसनीयता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
डॉ. चन्दन ने कहा कि जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु स्थापित करती है। इसलिए तथ्य आधारित, संतुलित और पारदर्शी जानकारी जनता तक पहुँचाना मीडिया का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा, “हम सभी को मिलकर सत्य, निष्ठा और नैतिक पत्रकारिता की परंपरा को और मजबूत बनाना होगा।”

इस अवसर पर प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पूर्व तथ्यों की पुष्टि अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि किसी भी खबर को बिना वेरिफिकेशन के न चलाएँ और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से पुष्टि अवश्य कर लें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

लातेहार में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान, सभी प्रखंडों में शिविर तिथियाँ घोषित

लातेहार में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान, सभी प्रखंडों में शिविर तिथियाँ घोषित

मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर परिसर में विधायक धनंजय सोरेन ने किया खुला जिम का उद्घाटन

मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर परिसर में विधायक धनंजय सोरेन ने किया खुला जिम का उद्घाटन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post