उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की
Views: 163
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

बर्थ डोज़ इम्यूनाइजेशन को लेकर प्राइवेट क्लिनिक के संचालकों संग किया जायेगा बैठक

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की।इस दौरान उन्होंने वैसे नवजात बच्चे जिनका वजन जन्म के पश्चात 2500 ग्राम से कम है उसकी सीएचसीवार समीक्षा की,बताया गया कि सबसे अधिक लेस्लीगंज में 11,चैनपुर में 10 और डालटनगंज में 10 ऐसे मामले हैं।पलामू जिले में लो बर्थ वेट 6 प्रतिशत है।

उपायुक्त ने इस मामले पर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरण किये जाने वाला पोषाहार किट अनिवार्य रूप से गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाने एवं उक्त महिला ही इसका सेवन करें इसका ट्रैक रखने पर बल दिया।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

बर्थ डोज़ इम्यूनाइजेशन का बेहतर संचालन को लेकर प्राइवेट क्लिनिक के संचालकों संग किया जायेगा बैठक

बैठक में उपायुक्त ने बच्चे के जन्म के बाद लगाये जाने वाले टीकों की सीएचसी वार जानकरी ली।इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों को तय समय में सभी टीका लगाये जायें यह सुनिश्चित करने की बात कही।इसपर कई सीएचसी प्रभारी ने उपायुक्त के समक्ष निजी हॉस्पिटलों में जन्म लेने वाले बच्चों के टीकाकरण में आने वाली परेशानियों को रेखांकित किया।

इस दौरान प्राइवेट क्लिनिक के संचालकों संग बैठक करने व योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।बैठक में डेंगू,मलेरिया एवं अन्य मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर भी विशेष चर्चा की गई।आयुषमान योजना की समीक्षा के दौरान कवरेज बढ़ाने की बात कही।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

उन्होंने कहा कि आगामी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी पीवीटीजी समूह का शत-प्रतिशत आयुषमान कार्ड वितरण करने पर बल दिया।इसी तरह उन्होंने एएनसी रजिस्ट्रेशन, फैमिली प्लानिंग,
इम्यूनाइजेशन,फैमिली प्लानिंग,ट्यूबरक्लोसिस रिपोर्ट,सिकल सेल स्क्रीनिंग स्टेटस,अर्बन हेल्थ,मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना की समीक्षा की।

बैठक में सीएस डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के अलावे विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बीडीएम,बीपीएम समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment