Views: 99
0 0
सदर सीओ पर भ्रष्टाचार जांच में सुस्ती:भाकपा ने जताई नाराज़गी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सदर सीओ पर भ्रष्टाचार जांच में सुस्ती:भाकपा ने जताई नाराज़गी

पलामू। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर सदर अंचलाधिकारी अमरदीप बल्होत्रा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में हो रही शिथिलता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। श्री तिवारी ने कहा कि एनएच-75 के अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन और LPC…

सदर सीओ पर भ्रष्टाचार जांच में सुस्ती:भाकपा ने जताई नाराज़गी
Read Time:1 Minute, 40 Second
सदर सीओ पर भ्रष्टाचार जांच में सुस्ती:भाकपा ने जताई नाराज़गी

पलामू। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर सदर अंचलाधिकारी अमरदीप बल्होत्रा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में हो रही शिथिलता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि एनएच-75 के अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन और LPC जारी करने में करोड़ों की उगाही का आरोप सदर सीओ पर लगा है। इसके बाद भी उपायुक्त द्वारा गठित जांच टीम अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं कर पाई है, जिससे आम जनता में अविश्वास बढ़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सदर सीओ ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर भारी संपत्ति अर्जित की है। इसके बावजूद जांच की शुरुआत नहीं होने से लोगों में संदेह और निराशा का माहौल बन गया है।

श्री तिवारी ने यह भी कहा कि यदि सदर सीओ पद पर बने रहते हैं तो जांच प्रभावित होने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध न कराने की आशंका बनी रहेगी। इसलिए उपायुक्त से मांग की गई है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *