Views: 132
0 0
बरहड़वा:कांग्रेस बैठक में स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहड़वा:कांग्रेस बैठक में स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने पर सहमति

बरहड़वा।नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवारके देर शाम राजमहल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन…

बरहड़वा:कांग्रेस बैठक में स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने पर सहमति
Read Time:2 Minute, 11 Second
बरहड़वा:कांग्रेस बैठक में स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने पर सहमति

बरहड़वा।नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवारके देर शाम राजमहल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रियता, एकजुटता और नियमित जनसंपर्क अनिवार्य है। उन्होंने नगर एवं प्रखंड इकाइयों को योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में कार्य करने, जनता से संवाद बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की।

बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने, संगठनात्मक ढाँचे को सुदृढ़ बनाने, तथा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी स्थानीय समस्याओं को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष बरकत खान, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब रब्बानी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू नेहाल अख्तर, भोलानाथ महतो, थॉमस रॉबर्ट, निताय सरकार, अजीत कुमार रॉय, संतोष झा, छोटेलाल रमानी, आलमगीर मंसूरी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports