नमाज पढ़कर निकलने के दौरान गांव के ही युवक ने बुजुर्ग को मारी गोली, घायल

नमाज पढ़कर निकलने के दौरान गांव के ही युवक ने बुजुर्ग को मारी गोली, घायल
Views: 155
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second
नमाज पढ़कर निकलने के दौरान गांव के ही युवक ने बुजुर्ग को मारी गोली, घायल

बरहरवा:- बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में बुधवार को देर रात खेरवा निवासी बदरूल हक (52) पर गांव के ही एक युवक आलम अंसारी ने गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को खेरवा गांव के बदरुल हक मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे।

इसी बीच पूर्व में घात लगाए हुए आलम अंसारी,पिता लियाकत अंसारी ने गोली मार दी गोली मारने के बाद बदरूल हक गंभीर रूप से घायल हो गया । हालाकि गोली उसके सीने के आर पार हो गई l वहीं घटना अन्जाम देनें के बाद को आलम अंसारी ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड और गोली हवा में फ़ायरिंग कर दिया ।

वही मामले की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना के एसआई असीम कुजूर,एएसआई अशोक सिंह, रघुवीर राम पुलिस दल बल के साथ गांव पहुंचकर घायल बदरुल हक को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया जहां चिकित्सक डॉ संतोष टुडू के प्राथमिक उपचार किया गया l इसके साथ ही चिकित्सक ने बताया कि घायल के सीने में गोली लगी है जो आर पार हो गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी पवन कुमार आलम अंसारी के विरुद्ध थाना काण्ड संख्या 135/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज़ कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी तेज़ कर दिया है l थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया बहुत जल्द आरोपी पुलिस के हिरासत में होगा l इधर गाँव में पूरा चर्चा का विषय है इस घटना को आपसी विवाद का कारण बता रहे हैँ l

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment