Breaking NewsJharkhand NewsLATEHARLocal newspolitics

लातेहार:AIMIM की प्रखंड स्तरीय बैठक,संगठन विस्तार के साथ बिजली,ओवरब्रिज व छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर उठी आवाज

Reported by Durgesh Kumar,

लातेहार:जिले के चंदवा स्थित माको डाक बंगला में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभारी मो. गफूर आलम ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ की मौजूदगी में संगठन के जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। हेरहंज, बालूमाथ और बारीयातू क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद एक सप्ताह तक बिजली गुल रहने की समस्या पर नाराजगी जताई गई। वहीं टोरी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण आज तक नहीं होने पर सवाल उठाते हुए इसे सदन में उठाने और सार्वजनिक करने की मांग की गई।

तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के शीघ्र भुगतान की मांग भी बैठक में की गई। अंचल कार्यालयों में जमीन से जुड़े मामलों में दलालों की सक्रियता पर रोक लगाने और गरीबों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई।विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने भी भूमि संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई।

टुबैद कोल माइंस से रैयतों के साथ किए गए वादों को पूरा करने की मांग की गई, वहीं बालूमाथ कोल क्षेत्र में सीसीएल द्वारा सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई।

बैठक में कई नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई, जिनमें दानिश आलम, संजय मांझी, कामेश्वर यादव, उपेंद्र भूयां, अहमद अली, नानू भूयां, मुन्तजिर अंसारी, मेराज अंसारी, जावेद अख्तर, फैयाज अहमद, मो. शहजाद, खुर्शीद अनवर, इम्तियाज आलम सहित अन्य शामिल हैं।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की। कलाम आज़ाद को चंदवा प्रखंड प्रभारी तथा मो. इनामुल खान को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button