परिवार कल्याण दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन संबंधित दी गई जानकारी

परिवार कल्याण दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन संबंधित दी गई जानकारी
Views: 165
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second
परिवार कल्याण दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन संबंधित दी गई जानकारी

बरहेट:- बरहेट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही l इस दौरान नवदंपतियों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर नवविवाहित जोड़ों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया l स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि संतुलित परिवार ही खुशहाल परिवार होता है l कम उम्र में अधिक संतान होना न केवल मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी बोझ डालता है l इस दौरान परिवार नियोजन के विभिन्न सुरक्षित उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दी गयी l महिलाओं को अस्थायी व स्थायी दोनों प्रकार की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

वहीं पुरुषों को भी परिवार नियोजन में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया l इस दौरान गर्भनिरोधक साधनों का वितरण भी किया गया l आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि परिवार कल्याण दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जनसंख्या नियंत्रण संबंधी संदेश पहुंचाना है l इसके साथ ही बताया कि छोटे परिवार से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि बच्चों की शिक्षा व परवरिश पर भी सही ध्यान दिया जा सकता है।

वही उप स्वास्थ्य केंद्र रक्सी में परिवार कल्याण दिवस के आयोजन में एएनएम प्रेम लता टुडू, बीटीटी पिंकी देवी सहिया पार्वती देवी सेविका बाले टुडू और स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका रही l

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment