प्रखंड व जिला कमेटी गठन पर बनी सहमति
लातेहार: झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के बैनर तले जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को लातेहार स्थित बजरंग होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरियातू प्रखंड सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति ने की।
बैठक में मुख्य रूप से लातेहार प्रखंड कमेटी का गठन व प्रखंड कमेटी गठन के बाद लातेहार जिला कमेटी का गठन करना।23 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी की जयंती मनाने पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में सोनू प्रजापति के चयन पर उपस्थित समाजजनों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बधाई दी। साथ ही विधायक प्रकाश राम द्वारा उन्हें विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भीम प्रजापति ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन बालूमाथ के पूर्व जिला परिषद सदस्य पति बाल गोविंद प्रजापति द्वारा किया गया।बैठक में आनंद प्रजापति, जतन प्रजापति, अजीत प्रजापति, डॉ. रणधीर प्रजापति, राकेश प्रजापति, पत्रकार संजय प्रजापति, पप्पू प्रजापति, बिनेश्वर प्रजापति, सरजू प्रजापति, गोविंद प्रजापति, बसंत प्रजापति, संदीप प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, कामेश्वर प्रजापति, संतु प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, गुलाब प्रजापति, अधिवक्ता रमन कुमार महतो, पंकज प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, ताराचंद प्रजापति, संतोष प्रजापति, बहादुर प्रजापति, आदित्य प्रजापति, अनिल प्रजापति, अपील प्रजापति, भुवनेश्वर प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थित थे।