गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारियों व पत्रकारों को किया सम्मानित,विधायक कक्ष का उद्घाटन

गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारियों व पत्रकारों को किया सम्मानित,विधायक कक्ष का उद्घाटन

Views: 110
0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second
गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारियों व पत्रकारों को किया सम्मानित,विधायक कक्ष का उद्घाटन

गोमिया। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद रविवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह के दौरान मंत्री ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया और उनके संघर्षों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के अथक प्रयास और बलिदान से ही अलग राज्य निर्माण का सपना पूरा हो सका। राज्य सरकार उनके सम्मान, उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारियों व पत्रकारों को किया सम्मानित,विधायक कक्ष का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है तथा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

मंत्री ने पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत स्थानीय पत्रकारों को भी प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने पत्रकारों को ठंड से बचाव हेतु विंटर चिटर भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने प्रखंड मुख्यालय के विधायक कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कक्ष जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की गति और तेज होगी।

गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारियों व पत्रकारों को किया सम्मानित,विधायक कक्ष का उद्घाटन

इस दौरान मंत्री ने घोषणा की कि गोमिया के वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर कुमार, जो वर्तमान में पल्स हॉस्पिटल रांची में इलाजरत हैं, उनके बेहतर उपचार के लिए एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

मौके पर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, सीओ आफताब आलम, बीडीओ महादेव महतो, प्रमुख प्रमिला चौड़े, थाना प्रभारी रवि कुमार, थाना प्रभारी प्रफुल महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, संतोष साव, मो. अशरफ अंसारी, अमित पासवान, मो. असलम, हेमू यादव, बंटी उरांव, पिंटू पासवान, नरेश मंडल, ललिता देवी सहित प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी तथा झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारियों व पत्रकारों को किया सम्मानित,विधायक कक्ष का उद्घाटन

हाइलाइट्स:

  • मंत्री द्वारा पत्रकारों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
  • पत्रकारों को ठंड से बचाव हेतु विंटर चिटर प्रदान किया गया
  • प्रखंड मुख्यालय में विधायक कक्ष का उद्घाटन
  • बीमार पत्रकार नागेश्वर कुमार के उपचार हेतु मंत्री द्वारा 1 लाख रुपये की सहायता घोषित

Loading

गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारियों व पत्रकारों को किया सम्मानित,विधायक कक्ष का उद्घाटन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

बरहेट:17 नवंबर को गायत्री परिवार हरिद्वार के दीप ज्योति रथ का होगा भव्य स्वागत

बरहेट:17 नवंबर को गायत्री परिवार हरिद्वार के दीप ज्योति रथ का होगा भव्य स्वागत

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post